गोगुन्दा में आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ पैंथर

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
 | 

उदयपुर 4 अप्रैल 2026। ज़िले के गोगुंदा क्षेत्र के लोसिंग गांव में किसान पर हमला करने वाला पैंथर आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। तीन दिन पहले इस पैंथर ने किसान तुलसीराम पालीवाल पर हमला किया था, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजे तुलसीराम पालीवाल पिंजरे को देखने पहुंचे, तभी उन्हें पैंथर के कैद होने का पता चला। यह सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग पिंजरे में बंद पैंथर को देखने पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के लिए गांव के पास तालाब के पीछे खेतों में पिंजरा लगाया था। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी लाल सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिंजरे में बंद पैंथर को अपने साथ ले गए।

पैंथर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से इलाके में भय का माहौल बना हुआ था।

#Udaipur #Gogunda #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurNews #GogundaNews #Panther #Leopard #Wildlife #WildlifeRescue #ForestDepartment #BreakingNews #LocalNews #IndiaNews #TrendingNews #VillageNews #RuralIndia #HumanWildlifeConflict #SaveWildlife #WildlifeProtection #NatureNews #AnimalRescue
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal