बड़ी गांव में पिंजरे में कैद हुआ पैंथर

बीती रात ही लगाया था पिंजरा 

 | 
panther

उदयपुर 21 सितंबर 2023। शहर के समीप बड़ी गांव में आज अल सुबह एक पैंथर पिंजरे में कैद पाया गया। यह पिंजरा बीती रात ही वन विभाग द्वारा लगाया गया था और एक रात में ही पैंथर पिंजरे में कैद हो गया।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से आबादी इलाके में पैंथर का आतंक देखने को मिल रहा था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था और ऐसे में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया।

सुबह पिंजरे में पैंथर की कैद होने की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई तो वहीं वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। पिंजरे में कैद पैंथर काफी आक्रोशित व्यवहार कर रहा था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News