सड़क हादसे में पैंथर की मौत

कार हुई क्षतिग्रस्त, एकलिंग जी के समीप हुआ एक्सीडेंट

 | 
panther died in accident

उदयपुर 7 अप्रैल 2023। सुखेर नाथद्वारा हाईवे पर एकलिंग जी कट के यहां एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक पैंथर आ गया जिससे पैंथर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर कई लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर के शव को पशु चिकित्सालय में रखवाया। शुक्रवार को पैंथर का पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News