कुराबड़ में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़े पैंथर की मौत
शिकार करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था पैंथर
| Feb 25, 2023, 13:56 IST
उदयपुर 25 फरवरी 2023 । ज़िले के कुराबड़ क्षेत्र में शिकार करने ट्रांसफार्मर पर चढ़े एक पैंथर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई।
शिकार करने के लिए एक ट्रांसफार्मर पर चढ़े पैंथर की करंट लगने से मौत हो गई। पैंथर देर रात गुडली के नया तालाब पर स्थित ट्रांसफार्मर पर सम्भवतः शिकार के लिए चढ़ा था।
पैंथर को जैसे ही करंट लगा वह वहीं ट्रांसफार्मर पर ही चिपक गया। ग्रामीणों ने जब पैंथर को ट्रांसफार्मर पर चिपके देखा तो इसकी सूचना कुराबड़ वन रेंज के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कुराबड़ स्थित क्षेत्रिय वन कार्यालय ले गए। इसी क्षेत्र में पांच दिन पूर्व भी एक पैंथर घायल अवस्था में मिला था जिसे बाद में रेस्क्यू कर के उपचार हेतु भिजवाया गया।
