गोगुन्दा हाइवे पर पैंथर की दर्दनाक मौत

कीर्ति राज होटल के समीप पैंथर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 

 | 
panther killed in accident

उदयपुर 25 सितंबर 2025। ज़िले के गोगुंदा गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर कीर्ति राज पैलेस होटल के समीप, बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक पैंथर को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर गोगुंदा थाने से, एएसआई विनेश कुमार मय जाब्ता, और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। 

पुलिस की सूचना पर गोगुंदा वन विभाग के, क्षेत्रीय वन अधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड़, और फोरेस्टर पुष्पेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने पैंथर के शव को कब्जे में लेकर, उदयपुर के चेटक स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे नर पैंथर बताया। 

क्षेत्रीय वन अधिकारी राठौड़ ने बताया कि, मृत पैंथर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ओर पोस्टमार्टम के बाद गोगुंदा नर्सरी में पैंथर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।