Rajsamand: आमेट में कुंए में गिरा पैंथर
घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल
| Aug 13, 2025, 11:57 IST
राजसमंद 12 अगस्त 2025। ज़िले के आमेट क्षेत्र के जिलोला गांव में एक पैंथर के कुएं में गिरने की खबर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पैंथर पानी की तलाश में कुएं के पास पहुंचा और फिसलकर भीतर गिर गया।
पैंथर के गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे कुएं में एक चट्टान पर दुबका हुआ देखा। ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी पैंथर की कई बार आवाजाही देखी गई है। वन विभाग ने दो दिन पहले यहां पिंजरा लगाया था, लेकिन बाद में हटा लिया।
घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है, जबकि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
