अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

उदयपुर अहमदाबाद हाइवे स्थित टीडी क्षेत्र में हुआ हादसा
 | 
panther leopard with guinea worm infection exist in udaipur

उदयपुर 6 दिसंबर 2021। बढ़ते शहरीकरण और शिकार की तलाश में भटकते जंगल के जीव जंतु कभी गाँव में शिकार करने आ जाते है तो कभी हाइवे पर। ऐसा ही मामला रविवार देर रात उदयपुर अहमदाबाद पर हाईवे से पहाड़ी के दूसरे और जाने वाले तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से तेंदुए की मौत हो गयी।  

सुबह जब स्थानीय लोगो की दिनचर्या शुरू हुई तो लोगो ने तेंदुए को मृत पाया। तेंदुए के मौत की खबर वन विभाग को दी गयी जिस पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए के शव को पशु चिकित्सालय पहुँचाया गया।

परसाद वन रेंज के अंतर्गत पडूणा वन इलाके क्षेत्र टीडी नाल में हाईवे को पार करने वक्त तेंदुए को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया की जंगल में कई बार तेंदुए और अन्य जानवर एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी जाने के लिए रोड से गुजरते है ऐसे में हाईवे पर आने वाली गाड़ियों की हेड लाइट से घबरा जाते है जिसकी वजह से हादसों का शिकार हो जाते है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की टक्कर से मृत तेंदुआ मादा थी जिसकी उम्र 4 वर्ष थी।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News