देवाली में पैंथर ने फिर दी दस्तक: प्रशासन मौन!

पिंजरा लगाकर पैंथर का रेस्क्यू करने की मांग
 | 
panther movement at devali

उदयपुर 8 अप्रैल 2024। रविवार देर रात 12 बजे नीमच खेड़ा की परशुराम कॉलोनी में एक पैंथर चहलकदमी करता दिखाई दिया है। CCTV सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। 

लोगो ने घटना की जानकारी वन विभाग को देते हुए पिंजरा लगाकर पैंथर का रेस्क्यू करने की मांग की है। पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र वासी लगायत प्रशासन से इस बात की गुहार लगा रहे हैं। इस कालोनी में पैन्थर की यह तीसरी मूवमेंट है। पिछली बात भी क्षेत्रवासी अपनी शिकायत ले कर प्रशासन के पास गए थे, मगर अब तक समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा है।

शहर में लगातार पैंथर का मूवमेंट देखने को मिल रहा है, कुछ दिन पहले सेक्टर 14 स्थित एक मकान में पैंथर घुस गया था और अब शहर के देवाली स्थित नीमच खेड़ा में एक सीसीटीवी में पैंथर का मूवमेंट कैद हुए है।

आपको बता दें कि जिस इलाके में पैंथर का मूवमेंट देखा गया है वहां सड़क के एक तरफ मकान बने हुए है और दूसरी और फॉरेस्ट की बाउंडरी है। ऐसे में पूरी सम्भावना है कि पैंथर जंगल की बाउंडरी लांघ कर कॉलोनी में आया है। रात का 12 बजे का व्यक्त ज्यादा देर का नहीं कहलाता। क्षेत्र में रह रहे मुस्लिम समाज के लोगों का रमज़ान का महिना चल रहा है, जिसमे अक्सर देर रात मस्जिद में जाना आना रहता है।  मस्जिद में सभी आयु वर्ग के लोगों का आना जाना है। गनीमत है की इस व्यक्त में पैन्थर नहीं आया वरना अनहोनी होते देर नहीं लगती।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News