नीमच खेड़ा में फिर दिखा पैंथर

पालतू श्वान को बनाया निशाना, क्षेत्रवासी दहशत में 

 | 
panther

उदयपुर 2 मार्च 2024। शहर के नीमचखेड़ा परशुराम कॉलोनी में बीती रात 10 बजे पेंथर ने घर मालिक के सामने पालतू श्वान को अपना शिकार  बना लिया।

इस घटना के बाद बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस तरह की घटना यहाँ आये दिन होती है लेकिन वन विभाग की टीम यहाँ कोई ठोस कदम उठाती है न सहायता देती है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछली रात यहाँ पालतू श्वान को पेंथर ने अपना शिकार बनाया जिससे लोगो में भय और आक्रोश बना हुआ है। सभी ने मिलकर वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी और उचित समाधान करने की आवाज़ उठाई।

आपको बता दे की आये दिन यहाँ पेंथर आते हे और अपना शिकार पालतू जानवरो को बना रहे है। इस इलाके में पूर्व में भी कई बार पैंथर सीसीटीवी में भी कैद हुए है लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई करवाई नहीं की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News