केवड़ा की नाल में नज़र आया पैंथर

राह से गुज़रते हुए लोगो ने मोबाईल में किया कैद 

 | 

कुछ दिन पहले शहर के दूध तलाई में भी दिखे थे तीन तेंदुए 

उदयपुर 25 फ़रवरी 2021 करीब सप्ताह भर पहले पिछोला झील के पास दूध तलाई में तीन तेंदुए नज़र आये थे जिसका वीडियो शहर भर में खूब वायरल हुआ था।  सोशल साइट्स में जमकर इस वीडियो ने धूम मचाई थी। अब उदयपुर से सटे केवड़ा की नाल में लोगो को पैंथर नज़र आया जिसका राह चलते लोगो ने अपने मोबाईल में कैद कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर से जावरमाइंस की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए केवड़ा की नाल इलाके में सड़क किनारे दिखाई दिया। जिसके बाद वह पानी की टंकी पर जा बैठा। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया। हालांकि कुछ ही देर बाद तेंदुए फिर से जंगल की ओर चला गया। इससे पहले भी तेंदुए कई बार केवड़े की नाल क्षेत्र नज़र आ चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News