देबारी में नज़र आया पैंथर का जोड़ा
13 वी आरएसी बटालियन की पहाड़ी पर बनी टँकी पर नजर आया है
लोगो ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
देबारी में स्थित 13 वी आरएसी बटालियन की पहाड़ियों से पेंथर जोड़ा आबादी क्षेत्र में घुसकर लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा है। यह जोड़ा पहाड़ी पर बनी टँकी पर नजर आया है जिसका लोगो ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
देबारी उपसरपंच चन्दन सिंह देवड़ा ने बताया कि पानी की टँकी पर बैठा यह पेंथर जोड़ा देबारी 12 वी आरएसी बटालियन क्षेत्र का है। यह जोड़ा काफी दिनों से बटालियन से सटे माताजी का खेडा, सिंगावत वाडा, भोपाली, हगदर लोहार बाडा की आबादी क्षेत्र में घुसकर मवेशियो का शिकार कर रहे है। क्षेत्र के लोग इनसे तंग आ चुके है। कई पशुपालकों के बकरी, गाय भैंस बछड़ों को पेंथर मार चुका है जिनका मुआवजा भी आवेदन के बावजूद वन विभाग से नही मिला है।
देबारी उपसरपंच चन्दन सिंह देवड़ा ने बताया कि लगातार पेंथर द्वारा जानवरो का शिकार करने से लोगो मे दहशत का माहौल है ऐसे में पिजरा लगाया जाए। टँकी पर दिखे इस पेंथर जोड़े का वीडियो बनाकर लोगो ने वायरल कर दिया। इससे दहशत का माहौल है। लोग शाम के वक्त घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे है।
