उदयपुर के नए मेयर पारस सिंघवी ने संभाला पदभार
पारस बोले बीजेपी-कांग्रेस नहीं, किसी का भी काम हो पूरा होना चाहिए , जनता को निराश होकर चक्कर काटने पड़े ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Udaipur Times News, Mayor Took Charge , Political News, उदयपुर 23 सितंबर 2026 - शहर के नए मेयर बने पारस सिंघवी ने बुधवार को अपना पदभार संभाला। सिंघवी अपने समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचे जहाँ सभी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अनेकों कार्यकर्ताओं की मोजुदगी में उन्होंने मेयर का पर ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व मेयर जीएस टांक, चंद्र सिंह कोठरी, रजनी डांगी, युधिष्ठिर कुमावत, डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण महेश्वरी भी मौजूद रहे। News Mayor Udaipur
पारस सिंघवी ने मिडिया से बात करते हुए कहा की 100 दिन की बात तो बहुत ज्यादा है मात्र 100 घंटों में ही पता चल जाएगा की उदयपुर में महापौर का परिवर्तन हो गया है। Udaipur News
उन्होंने कहा की वह नगर निगम के सभी कर्मचारियों को साथ में लेकर अधिकारीयों को विश्वास में लेकर जनता की सेवा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की उनकी सोच हमेशा से यही रही है की किसी भी तरह से जनता को कष्ट नहीं होना चाहिए।
पारस बोले जनता किसी काम को लेकर आए तो चक्कर नहीं काटनी चाहिए, कार्यकर्त्ता निराश हो कर नहीं लोटे। ये उनकी प्रथम प्रधमिकता रहेगी। इसके अतिरिक्त शहर का विकास करना तो उनकी प्रधमिकता तो रहेगी ही, साथ ही झीलों का विकास, उनकी सफाई उन्हें प्रदुषण मुक्त बनाने पर भी उनका विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा सड़कों को अच्छा बनाना शहर को गंदगी मुक्त बनाना ये सभी कार्य तो पहले भी नगर निगम करता आया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा की पार्टी के कार्यकर्त्ता को भी दी जाएगी प्रधमिकता, किसी भी कार्यकर्त्ता को ये नहीं लगना चाहिए की पार्टी का बोर्ड होते हुए भी उसे निराश वापस लौटना पड़ा। Municipal Corporation Udaipur
पारस बोले बीजेपी-कांग्रेस नहीं, किसी का भी काम हो पूरा होना चाहिए , जनता को निराश होकर चक्कर काटने पड़े ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।