डाकघर में पार्सल पैकिंग सुविधा का अनावरण

अब ग्राहक भारतीय डाक पार्सल को पोस्ट ऑफिस में ही पार्सल पैकिंग की सुविधा का लाभ लेते हुए बुकिंग करा सकेंगे
 | 
post

उदयपुर 25 मई 2022 । उदयपुर मुख्य डाकघर स्थित व्यवसाय विकास केंद्र में पार्सल पैकिंग सुविधा का अनावरण बुधवार को प्रवर अधीक्षक के.के बुनकर ने किया। 

केन्द्र के प्रभारी उमेश निमावत ने बताया कि इस सुविधा से अब ग्राहक भारतीय डाक पार्सल को पोस्ट ऑफिस में ही पार्सल पैकिंग की सुविधा का लाभ लेते हुए बुकिंग करा सकेंगे एवं यह पार्सल पैकिंग सुविधा बहुत ही कम दामों पर निर्धारित की गई है। 

post office

उन्होंने ग्राहकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News