RTE प्रवेश में गड़बड़ी के आरोप, उदयपुर में अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन
निजी स्कूलों पर पात्र बच्चों के आवेदन निरस्त करने का आरोप, 25% आरक्षण नियम के सख्त पालन और कार्रवाई की मांग
उदयपुर 1 अप्रैल 2026 - शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर अभिभावकों ने विरोध जताया। बुधवार को निर्वतमान पार्षद हिदायत तुल्ला के नेतृत्व में अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय पहुंचकर अधिकारी लोकेश भारती का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई निजी विद्यालय RTE के तहत आने वाले वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के आवेदन बिना कारण निरस्त कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें इन वर्गों के लिए आरक्षित होती हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सभी पात्र बच्चों को नियमानुसार प्रवेश दिलाया जाए और अनावश्यक रूप से आवेदन निरस्त करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान अधिकारियों को आरटीई नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने की मांग भी की गई।
#UdaipurNews #RajasthanNews #RTEAct #EducationRights #SchoolAdmissions #IndiaNews #UdaipurProtest #RightToEducation #RajasthanEducation #LocalNewsUdaipur #BreakingNewsIndia #ParentsProtest #EducationSystemIndia #RTE2026
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
