अहमदाबाद - दिल्ली फ्लाइट में तक्नीकी खराबी

तीन घंटे इंतजार करने के बाद जब उन्हें ये जवाब मिला कि दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाएगी तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया

 | 
Airport Udaipur

अहमदाबाद से रवाना होकर नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। तीन घंटे इंतजार करने के बाद जब उन्हें ये जवाब मिला कि दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाएगी तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे अहमदाबाद से फ्लाइट पहुंची थी। यात्रियों ने बताया कि एयरलाइंस एयर की फ्लाइट नंबर 91696 में अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्री नहीं उतरे और जब समय होने के बाद भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी तो यात्रियों ने कारण पूछा तो बताया गया तकनीकी समस्या आ गई है।

बाद में परेशान हुए यात्रियों ने हंगामा किया तो उनको फ्लाइट से बाहर एयरपोर्ट के अंदर लेकर आए। वहां यात्रियों का कहना था कि वे सुबह 11 बजे से घर से निकले हुए है और यहां ड़ेढ़ बज गए लेकिन अभी तक उनको चाय-नाश्ते के लिए के एयर कंपनी की और से व्यवस्था नहीं की गई। बाद में कंपनी के एक अधिकारी वहां आए तो यात्रियों ने उनको घेरते हुए हंगामा किया। यात्रियों ने बताया कि इसके बाद पानी की व्यवस्था की।

शाम साढ़े चार बजे बताया गया कि सब अपने स्तर पर जाए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई। यात्रियों से कहा गया कि वे रिफंड के लिए आवेदन कर दें।

एक-एक यात्री को रिफंड दिलाने को लेकर जानकारी लेते एयरलाइंस का अधिकारी

यात्री बोले- हमारा नुकसान हुआ, खर्चा कौन देगा  इस दौरान यात्रियों ने कहा उनको हुए नुकसान, उनके स्टे से लेकर दूसरे खर्चें कौन देगा। हंगामे के दौरान महिला यात्रियों ने भी विरोध जताया। वे बोलीं- की उनके साथ बच्चे है और यहां कोई व्यवस्था यात्रियों के लिए नहीं की गई।

गाजियाबाद के बिजनेसमैन पुष्पेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि वे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर साढ़े बारह पहुंच गए और डेढ़ बजे उदयपुर आए परेशान हो गए। यात्रियों के लिए एयरलाइंस कंपनी की और से कोई प्रबंध नहीं किए। माहेश्वरी ने बताया कि उनकी बिजनेस मीटिंग थी, नुकसान हुआ उनको। वे बोले कि फ्लाइट में कई सीनियर सिटीजन यात्री से लेकर बच्चे थे जो परेशान हुए। इस अवधि में हमारा लगैज तक रोक रखा था।

यात्रियों को समझाता एयरलाइंस का अधिकारी।
बाद में यात्री अपने स्तर पर गए दिल्ली

हंगामे के बाद बाद में यात्री अपने स्तर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए। कुछ यात्री वोल्वो बस से निकले तो कुछ उदयपुर में ही रुके। एयरलाइंस कंपनी के अधिकारी ने कहा कि यहां से डिपार्चर सवा दो बजे का था तो यात्रियों ने कहा कि खाने-पीने की व्यवस्था तो कीजिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News