टूटे पुल से जान जोखिम में डाल कर निकल रहे है लोग

राजसमंद ज़िले के देवियों का मेरड़ा इलाके में पुल टूट जाने और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे है लोग

 | 
rajsamand

एक हैरान कर देने वाला नजारा संभाग के राजसमंद ज़िले से सामने आया जहां देवियों का मेरड़ा इलाके में पुल टूट जाने से यहाँ पर आने-जाने वाले लोगों को इन दिनों खासी परेशानियों का सामना करना पड़  रहा है, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से जान जोखिम में डाल कर निकल रहे है लोग। 

दरअसल आफत की बारिश के बाद ग्रामीणों का संघर्ष बढ़ गया है। राजसमंद जिले में हुई भारी बारिश से कई नदी नाले उफान पर चल रहे है इसके चलते कई जगहों पर पुलिया टूट गई। पड़ासली के पास देवियों की मेरड़ा गांव में गोमती नदी का पूल टूट गया। 

rajasmand

क्षेत्रवासियों का आरोप है की यहां पर प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई और जाने का रास्ता एक मात्र यही है। इस के चलते लोगों को पुल के ऊपर से इस तरह निकलना पड़ रहा है। 

इस पुल पर एक परिवार चार बच्चों के साथ पुल को पार कर रहे है। गोमती नदी अपने पूरे वेग के साथ बह रही है। इस कारण सभी गांवों के पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। 

rajasamand

गौरतलब है कि एक दिन पहले खटामला में पुलिया पर एक बाइक सवार बह गया था, हालाँकि सरपंच की सूझबूझ से बड़ी संघर्ष के बाद उसकी जान बचा ली गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News