उदयपुर के आयड इलाके मे जनता ने किया विधायक ताराचंद जैन का विरोध
Udaipur Times News, Protest against MLA, Objectionable Remark by MLA, उदयपुर 11 सितंबर 2026 - शुक्रवार को नगर निगम चुनाव मे मद्देनजर आयड क्षेत्र में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के कारण शहर विधायक ताराचंद जैन को बैरंग लौटना पड़ा।
दरअसल विधायक के एक हालही मे दिए गए बयान में आयड क्षेत्र की तुलना उन्होंने 'मिनी पाकिस्तान' से की थी जिसको लेकर पूरा क्षेत्र आक्रोशित था। Udaipur News
जैसे ही विधायक ताराचंद जैन आयड पहुंचे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. के शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने उन्हें घेर लिया और जम कर उनका विरोध किय । इस दौरान विधायक और के.के शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई और देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। Objectionable Remark by MLA
आक्रोशित लोगों ने विधायक के बयान को आयड की जनता का अपमान बताते हुए जमकर नारेबाजी की और विरोध में अपशब्द व गालियां तक सुनाई दीं। बढ़ते तनाव और जनता के उग्र रुख को देखते हुए विधायक को बिना अपना कार्यक्रम पूरा किए वहां से वापस निकलने पर मजबूर होना पड़ा।
बता की कुछ दिन पूर्व विधायक ताराचंद जैन ने एक कार्यकरम मे शहर के दो मुस्लिम बहुल्य इलाके खानजीपीर और आयड को मिनी पाकिस्तान कह कर संबोधित किया था जिसके बाद दोनों ही इलाकों के लोगों सहित अन्य जनता ने भी उनकी इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी । तो वहीं खानजीपीर की जनता ने एक प्रेस कोन्फ़्रेंके का आयोजन कर अपनी बात रखी थी और अपना विरोध दर्ज करवाया था । Political News