टूटी सड़कों पर उड़ती धूल-मिट्टी से लोग परेशान

15 दिन में सड़क का काम चालू नहीं होने पर यहां धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है

 | 
 road

उदयपुर,17 जनवरी 2024। समीपवर्ती लकड़वास- झामर कोटड़ा मार्ग पर स्वीकृत सीसी रोड का आधा अधूरा काम छोडकर ठेकेदार भाग गया। नतीजा इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर दो से तीन फीट गहरे गड्ढे हो गए और लोगों को निकलना दूभर हो रहा है। टूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल-मिट्टी से लोग भारी परेशान हैं। इस मार्ग पर धूल के गुबार में लिपटे वाहनों को देखा जा सकते हैं।

दुपहिया वाहन चालकों के हालत तो ऐसे हैं कि कोई चार पहिया वाहन आगे निकल गया तो वह पूरा धूल मिट्टी से सन रहे हैं लगातार इस मार्ग पर दुर्घटनाओं के बावजूद सुध नहीं लेने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने 15 दिन में सड़क का काम चालू नहीं होने पर यहां धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

कानपुर के पूर्व वार्ड पंच गेहरीलाल डांगी व ग्रामीणों ने बताया कि कानपुर कालाभाटा से सूखा नाका तक तीन किलोमीटर के दायरे में सीसी रोड बनी हुई है। यहां से आगे लकड़वास से कुराबड़ तक आगे का रोड भी स्वीकृत है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों की रहती है। इससे सडक पूरी तरह से टूट चुकी है। कई जगह पर ठेकेदार आधा अधूरा काम कर भाग गया, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News