उदयपुर में पेट्रोल 3.25 और डीजल 3.02 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें लागू
उदयपुर 15 मई 2026। पश्चिम एशिया में तनाव के चलते ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब आम उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज बढ़ोतरी हो गई है।
आइये जानते है उदयपुर कितनी वृद्धि हुई है
उदयपुर पेट्रलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष राज राजेश्वर जैन ने बताया की उदयपुर में पेट्रोल पर 3.25 रूपये प्रति लीटर जबकि डीज़ल पर 3.02 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है।
कल तक उदयपुर में पेट्रोल की कीमत 105.21 थी जो आज बढ़कर 108.46 प्रति लीटर हो गई है। जबकि कल तक डीज़ल की कीमत 90.93 थी जो आज बढ़कर 93.95 रूपये प्रति लीटर हो गई है।
#Udaipur #PetrolPrice #DieselPrice #FuelPriceHike #PetrolDiesel #RajasthanNews #UdaipurNews #FuelRates #BreakingNews #IndiaNews #Petrol #Diesel #Inflation #MiddleEastCrisis
