"पेट्रोल डीज़ल की किल्लत अवश्य परंतु ऐसे हालात नहीं कि पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध नहीं हो" - उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत पर अफवाहों का खंडन

 | 
petrol pump

उदयपुर, 16 जून, उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाहों का खंडन करते हुए आज एक प्रेस नोट जारी करते हुए उदयपुर जिले की जनता को आश्वस्त किया है कि किल्लत अवश्य है परंतु ऐसे हालात नहीं है कि पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध नहीं हो।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव राजराजेश्वर जैन ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कंपनी के सभी पेट्रोल पंप पर माल उपलब्ध है और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों से भी वार्ता कर सप्लाई को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सचिव राज राजेश्वर जैन ने बताया कि पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने से निजी तेल कंपनियों द्वारा सप्लाई कम किए जाने के कारण और थोक उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले माल की कीमतों में वृद्धि किए जाने की वजह से पेट्रोल पंप पर अधिक भार आ गया था जिसकी वजह से किल्लत के हालात उत्पन्न हुए हैं, परंतु जनता को अफवाहों में नहीं आए। सभी को आवश्यकतानुसार पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध करवाया जा रहा है इसके लिए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन सक्रिय भूमिका अदा कर रही है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News