फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न


फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न

अध्यक्ष पद पर विजेंद्र सिंह राठौड़ बेमला निर्विरोध चुने गए

 
pharmacist election

उदयपुर 18 जनवरी 2024 । राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के निर्देशों पर उदयपुर फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय चुनाव संपन्न हुए जिसमें विजेंद्र सिंह राठौड़ बेमला को पुनः सेवारत फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ उदयपुर के अध्यक्ष पद दौ वर्ष के लिए निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष पद पर चुनाव के उपरांत यूनियन के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति नववर्ष मिलन समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उदयपुर जिले के सभी राजकीय फार्मासिस्ट साथियों ने हाल ही में फार्मासिस्ट ग्रेड- 1 के पद पर पदोन्नति हुए अपने साथियों को बधाई दी।

इस आयोजन में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कैसे कबड्डी, खो खो, क्रिकेट, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, सितोलिया, पतंगबाजी, कुर्सी रेस, रस्साकसी, चम्मच रेस आदि का महिला वर्ग और पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया।।

आयोजन के समापन संबोधन में अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने समस्त साथियो को आश्वस्त किया कि आगामी कार्यकाल में फार्मेसिस्ट कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित लंबित मांगे जैसे विभिन्न भत्ते, एंट्री लेवल 4200 ग्रेड पे की मांग पूर्ण करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

अध्यक्ष द्वारा सचिव पद हेतु धर्मेंद्र खटाना ,कोषाध्यक्ष हेतु संपत जाट को मनोनीत किया गया। समारोह बेदला स्थित एक निजी रिसॉर्ट में किया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal