उदयपुरवासियों की यह सतर्कता घर आंगन की देहरी से लेकर बाजार में अपनी जरूरतों का सामान खरीदते वक्त भी देखी जा सकती है।
उदयपुर 27 मार्च 2020 । वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर उदयपुरवासी धीरे-धीरे आगे आ रहे है और सोशल डिस्टेन्सिंग के माध्यम से अपनी सतर्कता दिखा रहे हैं। उदयपुरवासियों की यह सतर्कता घर आंगन की देहरी से लेकर बाजार में अपनी जरूरतों का सामान खरीदते वक्त भी देखी जा सकती है।