पिंक सिटी जयपुर की 5 मैन रोड पर बनेंगे 9 किलोमीटर फुटपाथ

 | 
Footpath Will be made on Jaipur's Main Road

 

Udaipur Times, Jaipur News:  प्रदेश की राजधानी और पिंक सिटी जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की पांच प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ निर्माण कार्य कराया जाएगा। Jaipur News

JDC सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों पर पैदल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 9 किलोमीटर लंबाई में फुटपाथ विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही फुटपाथों के किनारे हरित विकास भी किया जाएगा, जिससे सड़क परिवेश को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। Jaipur News

उन्होंने बताया कि फुटपाथ निर्माण का कार्य न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से अजमेर रोड तक, किंग्स रोड पर गोपालपुरा बाईपास से अजमेर रोड तक, गोपालपुरा बाईपास पर गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा तक, महेश नगर 80 फीट रोड तथा हंस मार्ग पर गोपालपुरा बाईपास से रिद्धि-सिद्धि अंडरपास तक किया जाएगा। Jaipur News

JDC ने बताया कि इन सड़कों पर व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान भी संचालित हैं। इसके कारण विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों का प्रतिदिन पैदल आवागमन रहता है। वर्तमान में कई स्थानों पर पैदल यात्रियों को सड़क के किनारे से आवागमन करना पड़ता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ उनकी सुरक्षा भी प्रभावित होती है। Jaipur Development Authority

फुटपाथ निर्माण से पैदल यात्रियों के लिए पृथक एवं व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा। इससे सड़क पर पैदल आवागमन को व्यवस्थित करने और यातायात सुगम बनाने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही फुटपाथों के किनारे प्रस्तावित हरित विकास से इन मार्गों का सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरणीय गुणवत्ता बेहतर होगी। Jaipur News

JDA द्वारा उक्त फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए लगभग 633.10 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। कार्य की निविदाएं शीघ्र आमंत्रित की जाएंगी तथा प्रयास किया जाएगा कि दीपावली से पूर्व निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। Jaipur Development Authority

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News