सेलिब्रेशन मॉल में पाइपलाइन लीकेज से कई दुकानों में भरा पानी
डेढ़ घंटे तक रही परेशानी
Udaipur Times News, Water Logging at Celebration Mall, उदयपुर, 3 नवंबर 2026। शहर के सेलिब्रेशन मॉल में मंगलवार सुबह पाइपलाइन डेमेज होने से दूसरी मंजिल की कई दुकानों में पानी भर गया।
एक दुकान के पास हुए लीकेज से पानी तेजी से फैलने लगा और एस्केलेटर की तरफ बढ़ गया। स्थिति को संभालने और लीकेज ठीक करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।
पानी का बहाव तेज होने से आसपास की दुकानों में पानी घुस गया। Udaipur News
अचानक दुकानों में पानी भरने से व्यापारी घबरा गए और अपने स्तर पर ही पानी बाहर निकालने में जुट गए। पानी दूसरी मंजिल पर भी फैलने लगा, जिसके बाद उसे अन्य मंजिलों तक पहुंचने से रोकने के प्रयास किए गए। Celebration Mall Udaipur
मॉल प्रबंधन ने एस्केलेटर पर पानी जाने से रोकने के इंतजाम किए और प्रभावित क्षेत्र में आमजन का प्रवेश रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शी विनोद जैन ने बताया कि शुरुआत में दुकानदारों ने खुद पानी निकाला, बाद में मॉल स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। पाइपलाइन लीकेज के चलते कुछ समय तक मॉल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।