geetanjali-udaipurtimes

नया राजपुरा में 3 क्लासों की छतों का प्लास्टर गिरा

गनीमत रही कि स्टूडेंट्स को चोट नहीं आई

 | 

उदयपुर 28 जुलाई 2025। झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने के बाद प्रदेश के स्कूलों के जर्जर हालात सामने आ गए हैं। उदयपुर में 2 दिन में 3 सरकारी स्कूलों के दीवार ढहने और प्लास्टर गिरने के मामले सामने आ चुके है। 

वल्लभनगर के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल, नया राजपुरा में तो आज 3 क्लासों की छतों का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि स्टूडेंट्स को चोट नहीं आई।

एक दिन पहले रविवार को वल्लभनगर के रूपावली गांव के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल की दीवार ढह गई थी। रविवार की छुट्टी होने से कोई बच्चा नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

इसी दिन ऋषभदेव के राउमावि पंड्यावाड़ा स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया था। इस हादसे के बाद सोमवार को ग्रामीणों ने स्कूल की छुट्टी करवा दी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal