उदयपुर मे बरसात के बाद सुहाना हुआ मौसम

 | 
Udaipur After Rain

 

Udaipur Times, Weather Update: मानसून सीजन लगभग सूखा सूखा बीत जाने के बाद झीलों की नगरी मे आज हल्की सी बरसात ने लेकसिटी के बाशिंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

fatahsagar

दोपहर करीब दो बजे रिमझिम फुहारों के साथ शहर के कई स्थानों पर बड़े दिनों के बाद बरसात का पुरसुकून नज़ारा देखने को मिला।  

tourist at FS

हल्की बरसात ने यहाँ की झीलों के किनारों की खूबसूरती को दुगुना कर दिया। रिमझिम बरसात ने जहां शहरवासियों को गर्मी और उमस से भी राहत दी। वहीं सैलानियों ने भी रिमझिम फुहारों के बीच मौसम का मज़ा लिया।

FS udaipur

मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों मे उदयपुर संभाग के कई इलाकों मे वर्षा की संभावना जताई गई है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News