कविता बस स्टैंड से मुख्य गांव की और जाने वाली सड़क की दुर्दशा

ग्रामवासियो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 | 
kavita village

उदयपुर 23 फरवरी 2022 । शहर के समीप कविता गांव के लोगों ने जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपा है। 

ग्रामवासियों ने बताया कि बस स्टैंड से मुख्य गांव की और जाने वाली सड़क की स्थिति बहुत बुरी है यहां कार्य अधूरा है और पानी भरने से कीचड़ आदि की समस्याएं रहती है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। 

पूर्व में करवाए गए कार्य के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार एवं निर्माण विभाग के विरुद्ध जांच करवाने की मांग की है एवं सड़क सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा है। 

ग्रामवासियों ने यह भी बताया कि अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो चक्का जाम किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News