हेल्थ वर्कर्स के बाद PM मोदी और मुख्यमंत्री लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा

 | 
सभी मुख्यमंत्री जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है दूसरे चरण के दौरान कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और कहा कि किसी को घबराने की जरुरत नहीं 


16 जनवरी से ही वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरु की गई थी। ऐसे में पहले चरण में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका सभी हेल्थ वर्कर्स को लगाया गया। अब कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा।

पीएम मोदी के अलावा सभी राज्यों के ंमुख्यमंत्री भी वैक्सीन लगवाएंगे। जानकारी के मुताबिक इसका मकसद आम लोगों में कोरोना के टीके के प्रति विश्वास दिलाना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 50 साल से अधिक उम्र वालाें और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 27 करोड़ लोगों को टीकाकरण की योजना है। ऐसे में सभी मुख्यमंत्री जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है दूसरे चरण के दौरान कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

इसके साथ ही वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और कहा कि किसी को घबराने की जरुरत नहीं है।
 

दूसरे फेस में उन सभी को टीका लगवा दिया जाएगा जो 50 साल के ऊपर के है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि दूसरा चरण कबसे शुरु किया जाएगा। और न ही इससे संबंधित कोई गाइडलाइन तय हुई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News