प्रधानमंत्री लेंगे लाभार्थियों से जानकारी, 16 फरवरी को वीसी के जरिए होंगे रूबरू

जिला कलक्टर ने निगम में ली समीक्षा बैठक

 | 
collector

उदयपुर 14 फ़रवरी 2024 । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार 16 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से बातचीत कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में नगर निगम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शहर में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के सफल आयोजन को लेकर शहरवासी प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। इसी क्रम में लाभार्थियों से पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शुक्रवार 16 फरवरी को वीसी के जरिए लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर विधायक ताराचंद जैन, महापौर गोविंद सिंह टॉक, आयुक्त राम प्रकाश, नगर निगम के पार्षद एवं प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कलक्टर पोसवाल द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र एवं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए लाभार्थियों से चर्चा करेंगे साथ ही उनसे इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। महाराणा भूपाल स्टेडियम में इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जाएगी। 

निगम उप महापौर पारस सिंघवी ने सभी पार्षदों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक शहर वासी एवं लाभार्थी इस संवाद कार्यक्रम में पहुंचे ऐसी पुख्ता व्यवस्था करनी है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सभी पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई है। शहर विधायक ताराचंद जैन, महापौर गोविंद सिंह टाक, आयुक्त राम प्रकाश स्वयं इस कार्यक्रम की तैयारीयो का निरीक्षण करेंगे।

यहां आयोजित होंगे शिविर

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि 14 फरवरी बुधवार को गोर्वधन विलास उच्च माध्यमिक विद्यालय (गावं) मे प्रस्तावित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर वार्ड 17 मे आदर्श आचार संहिता होने से गवरी चौक सेक्टर 13 मे स्थानान्तरित किया गया है इसी के साथ किशन पोल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंच लाभ प्राप्त करें।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News