घर तक PNG लाइन बिछी हुई है तो कनेक्शन लेना ही होगा

LPG पर दबाव कम करने के लिए सरकार का आदेश 
 | 
Government mandates PNG connection

नई दिल्ली 26 मार्च 2026। मिडिल ईस्ट क्राइसिस के चलते LPG सप्लाई पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिन घरो तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की लाइन बिछी हुई है और वहां अगर उपभोक्ता PNG कनेक्शन नहीं लेते है तो तीन माह बाद LPG सिलेंडर सप्लाई बंद कर दी जाएगी।  

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि पाइपलाइन से PNG लगातार मिलती है इसलिए रिफिल बुक कराने की ज़रुरत नहीं पड़ती यदि किसी तकनीकी कारणों से किसी घर तक PNG कनेक्शन देना संभव नहीं है, तो अधिकृत गैस एजेंसी NOC जारी कर सकती है। ऐसे मामलो में LPG सप्लाई बंद नहीं होगी।  एजेंसी को इसका रिकॉर्ड रखना होगा। घर तक PNG लाइन पहुँचने के बाद NOC वापस ले ली जाएगी। 

आपको बता दे की पिछले 25 दिनों में 2.5 लाख नए PNG कनेक्शन हुए है।  2.20 लाख ने LPG से PNG में शिफ्ट किया है। 

Source: Media Reports

#PNG #LPG #GasConnection #IndiaNews #BreakingNews #EnergyCrisis #NaturalGas #PNGConnection #LPGCylinder #GasUpdate #GovernmentNews #PolicyUpdate #FuelCrisis #EnergyNews #IndiaUpdates #RajasthanNews #UdaipurNews #LocalNewsRajasthan #UdaipurUpdates #RajasthanUpdates #GasPipeline #CityGas #UrbanIndia #MiddleEastCrisis #GlobalEnergy #FuelShortage #EnergyShift #CleanEnergy #IndiaPolicy