सहेलियों की बाड़ी में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस की प्रस्तुति 
 
 | 
Police Band

उदयपुर 24 जनवरी 2026। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर पुलिस द्वारा भव्य बैंड वादन और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उदयपुर पुलिस द्वारा द्वितीय चरण के अंतर्गत 19 से 26 जनवरी 2026 तक विभिन्न स्थानों पर सामूहिक गायन और पुलिस बैंड के माध्यम से वंदे मातरम्, राजस्थान एवं अन्य राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 24 जनवरी 2026 को शाम 5.30 बजे सहेलियों की बाड़ी में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना, युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा वंदे मातरम् के 150 वर्षों का सम्मान करना है।

आगामी कार्यक्रमों के तहत 25 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे जगदीश चौक और शाम 5.30 बजे दूध तलाई में तथा 26 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे फतेहसागर की पाल पर पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

उक्त कार्यक्रमों में आमजन एवं मीडिया बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #VandeMataram150 #UdaipurPolice #SaheliyonKiBari #RepublicDay2026 #Patriotism #PoliceBand #RajasthanPolice #UdaipurEvents #FatehSagar #JagdishChowk #DoodhTalai

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News