पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए चलाया विशेष जागरूकता अभियान

42 थानों में पुलिसकर्मियों को 736 हेलमेट वितरित कर दिया गया सुरक्षा का संदेश
 | 
Police officers and citizens receiving helmets during Udaipur road safety campaign

उदयपुर 13 नवंबर 2025 - जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के 42 थानों में पुलिसकर्मियों और आमजन को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल सहित जिले के सभी डिप्टी एसपी और थानाधिकारी शामिल रहे।

कुल 42 शहरी और ग्रामीण थानों में 736 हेलमेट पुलिसकर्मियों को वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों की उपस्थिति रही।

अधिकारियों ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News