उदयपुर में पुलिस दिवस 2026 पर होंगे भव्य आयोजन
फतहसागर पर पुलिस बैंड, परेड, सम्मान समारोह और जनसहभागिता के विविध कार्यक्रम 15-16 अप्रैल को आयोजित होंगे
उदयपुर 14 अप्रैल 2026 - “पुलिस दिवस समारोह 2026” की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार 16 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन उदयपुर के परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह आयोजित होगा। इस दौरान सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया जाएगा और परेड के बाद उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को सर्वोत्तम, अति उत्तम और उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। ये सम्मान मुख्य अतिथि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा दिए जाएंगे।
इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह के तहत आमजन और युवाओं को पुलिस से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे फतहसागर की पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन प्रस्तुत की जाएगी, जिससे शहरवासियों में देशभक्ति की भावना का संचार हो सके।
इसके अलावा 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेंसी मधुबन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी, वहीं शाम 7 बजे पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने उदयपुरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रमों का हिस्सा बनें और पुलिस बैण्ड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति गीतों का आनंद लें। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम के कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #PoliceDay2026 #UdaipurPolice #RajasthanPolice #FatehSagar #UdaipurEvents #PoliceParade #PatrioticSongs #UdaipurCity #RajasthanUpdates #UdaipurYouth #BloodDonationCamp #PoliceBand #LocalNewsUdaipur #UdaipurBuzz #UdaipurDiaries
