उदयपुर बस स्टैंड के बाहर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन

सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

 | 
Udaipur Police Help Centre

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरजपोल थाना क्षेत्र अंतर्गत उदियापोल बस स्टैंड के बाहर नए पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृता दुहन ने विधिवत रूप से इस केंद्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन के पश्चात एसपी अमृता दुहन ने इस सहायता केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में यात्रियों और आम नागरिकों की भारी आवाजाही रहती है, जिसे देखते हुए इस केंद्र की स्थापना की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस मदद मिल सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News