Chittorgarh में दीपावली पर गरीबों की मददगार बनी पुलिस

आमजन व झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगो को दिए उपहार...खुशी से खिल उठे चेहरे

 | 
police

चित्तौड़गढ़ 4 नवंबर 2024। इस दीवाली जनता के बीच पुलिस का एक मानवीय व दयालु चेहरा नजर आया। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दिवाली की खुशियां जरूरतमंद परिवार व उनके बच्चों के साथ मनाईं। बच्चों को मिठाई वितरित कर उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाकर आमजन व बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीप्रसाद राव व एसएचओ निम्बाहेड़ा रामसुमेर पु.नि. के निर्देशानुसार कोतवाली निम्बाहेडा थाने के एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल विरेन्द्र, जगदीश विश्नोई, शिशपाल व ज्ञानप्रकाश ने निम्बाहेडा में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, रेन बेसरा, एवं झुग्गी झोपड़ी तथा कच्ची बस्ती में निवासरत आमजन तक पहुंच उनको मिठाई वितरित कर उनके साथ दिपावली की खुशीयां मनाई और उनको दिवाली की शुभकामनाऐ देकर उनका मनोबल बढ़ाया। 

पुलिसकर्मियों ने गरीब परिवारों व बच्चों के बीच जाकर खुशी के इस पावन पर्व पर मिठाइयां बांटी, जिन्हें पाकर लोगों व बच्चों के चेहरे खिल उठे। निम्बाहेडा पुलिस ने आमजन के साथ दिवाली की खुशीयां मनाकर आमजन मे विश्वास उत्पन्न कर खुशनुमा माहोल मे दिवाली मनाई, जिससे पुलिस का मानवीय और दयालु चेहरा सामने आया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News