पुलिस ने डंपर और पोकलेन मशीन जब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना भींडर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की, खनिज विभाग भी मौके पर पहुँचा
उदयपुर 11 फरवरी 2026 - ग्राम पंचायत पाणुंद के राजस्व गांव भगाड़ में अवैध खनन करते हुए पुलिस ने एक डंपर और एक पोकलेन एलएनटी मशीन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना भींडर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल और वृताधिकारी वल्लभनगर राजेंद्र सिंह जैन के सुपरविजन में 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर भगाड़ के पास दबिश दी। मौके पर एक डंपर और पोकलेन मशीन से अवैध खनन किया जा रहा था।
पुलिस टीम को देखकर पोकलेन चालक पप्पूलाल मीणा और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि डंपर चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया। मौके पर खनिज विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जांच में सामने आया कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिज फेल्सपार का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने डंपर (टाटा कंपनी नंबर जीजे 09 यू 9305) और पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया।
मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) और एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4 व 21 तथा नियम 54 व 60 के तहत प्रकरण संख्या 16/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश पुत्र सुरेश मीणा (22) निवासी हजारीगुड़ा थाना पारसोला जिला प्रतापगढ़, जीवराज उर्फ जीवा पुत्र मंजीलाल मीणा (30) निवासी कातरवा थाना दोवड़ा जिला डूंगरपुर और प्रमु पुत्र पेमाजी मीणा (20) निवासी कातरवा थाना दोवड़ा जिला डूंगरपुर शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
#IllegalMining #UdaipurNews #RajasthanPolice #CrimeNews #PoliceAction #MiningCrime #LawEnforcement #IPC303 #MMDRAct #RajasthanCrime #PoliceSeizure #DumperSeized #PoclainMachine
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
