MLSU- परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

एक कमेटी का गठन किया गया हैं जो 2 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी जिसके आधार पर सभी अनुत्तीर्ण हुए छात्रों के पेपर रिव्यु किए जाएँगे
 | 
Students dissatisfied with MLSU exam results demonstrated, police used mild force

उदयपुर 6 सितंबर 2022। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम एवं बीएससी के तीनों वर्षों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम से असंतुष्ट छात्र छात्रा एवं छात्र नेता द्वारा रजिस्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। वहां मौजूद छात्र भारी संख्या नारेबाजी करने लगी। असंतुष्ट छात्रों एवं छात्र नेताओं द्वारा प्रशासनिक भवन को कर लिया गया एवं रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की गई।  

छात्रों का कहना था कि जो रिजल्ट कोशिश किए हैं उनसे वह संतुष्ट नहीं है रिजल्ट को पुणे डिक्लेयर कर सही रिजल्ट पेश किया जाए इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र इकट्ठा हुए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। इसी को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को हल्का बल प्रयोग करते हुए वहां से खदेड़ा इसमें 7 जनो को डिटेन कर थाने पहुंचाया एवं अन्य कार्यवाही की जा रही है।

यूनिवर्सिटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना हैं की हाल ही में घोषित हुए छात्रों के परिणाम को लेकर छात्रों में असंतुष्टि हैं, उन्हें विश्वास नही हों रहा की आखिर परिणाम सही हैं या नही? इसी के चलते छात्रों ने उनसे आग्रह किया था की यूनिवर्सिटी प्रशासन से इस बारेे में बात की जाए, जिसको लेकर आज मंगलवार को जब सभी छात्र उनके नेतृत्व में रजिस्ट्रार को ज्ञापन देने पहुंचे तो प्रशासन द्वारा उन के साथ बदसलूकी की औऱ प्रदर्शन कर रहें उनके कुछ साथियों को पुलिस ले गई। 

उन्होंने बताय की हालांकि बात-चीत के बाद अब एक कमेटी का गठन किया गया हैं जो 2 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी जिसके आधार पर सभी अनुत्तीर्ण हुए छात्रों के पेपर रिव्यु किए जाएँगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News