उदयपुर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने महिला को पर्स लौटकर दिखाई ईमानदारी

आला अधिकारियो द्वारा हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह की हौंसला अफ़ज़ाई की

 | 
constable mahendra singh

उदयपुर 31 जनवरी 2023।  शहर के दिल्ली गेट चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को शाम के करीब 6 बजे रोड के किनारे पर एक लेडीज़ पर्स पड़ा हुआ मिला। जिसका उन्होंने उठाया और आसपास के दुकानदारों के सामने खोल कर देखा तो उसमे मकान की चाबियाँ, एक हज़ार रूपये नकद, एक सोने की अंगूठी मिली लेकिन पर्स के मालिक की कोई जानकारी उसमे मौजूद नहीं थी। 

इसी को लेकर शहर के सभी थानों में मैसेज करवाया गया जिस पर पर्स के मालकिन की पहचान कौशल्या जैन पत्नी प्रमोद जैन निवासी आरटीओ ऑफिस खेलगांव के रूप में हुई। जिसको पर्स के बारे में पुलिस को सूचित किया गया जिन्होंने यातायात शाखा पर अपना पर्स एसपी विकास शर्मा, एडीएसपी चंद्रशील ठाकुर और यातायात पुलिस उप अधीक्षक कुशाल चोरडिया की मौजूदगी में सभी सामान सहित हासिल किया। 

honesty

इस मौके पर सभी आला अधिकारियो द्वारा हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह की हौंसला अफ़ज़ाई की।    


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News