राजसमंद में सियासी हलचल तेज! 19लोगों पर FIR, गांवों में बीजेपी के प्रवेश के विरोध में लगे बैनर
Udaipur Times, Rajasmand News: राजसमंद में नगर परिषद चुनाव के बाद सियासी माहौल एक बार फिर गरमाता दिखाई दे रहा है। कुमावत समाज के आंदोलन के बाद अब 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और दूसरी ओर कुछ गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रवेश के विरोध में बैनर लगाए जाने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है । Rajasmand News
दरअसल, कुमावत समाज की ओर से राजसमंद एसपी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया था। समाज की मांग थी कि बाड़ेबंदी में रखे गए कुमावत समाज के पार्षदों को बाहर लाया जाए और उनके परिजनों से उनकी बातचीत कराई जाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में कुमावत समाज के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिक लोग एसपी कार्यालय के बाहर एकजुट हुए। प्रदर्शनकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे। आंदोलन के दौरान उनके लिए मौके पर भोजन की व्यवस्था भी की गई।
इसी बीच कुमावत समाज के पार्षदों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें पार्षद सुरक्षित नजर आए। पुलिस की ओर से यह वीडियो उनके परिजनों को भी दिखाया गया। political turmoil intensifies in rajsamand
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुमावत समाज की ओर से नगर परिषद में राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर भी मांग उठाई गई थी। समाज की ओर से कुमावत समाज के पार्षदों में से किसी एक को सभापति बनाए जाने की मांग की चर्चा भी सामने आई थी। Rajasmand News
हालांकि, इसके बाद नगर परिषद में अनिता पालीवाल सभापति और मोहन कुमार उपसभापति चुने जा चुके हैं, लेकिन आंदोलन से जुड़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। political turmoil intensifies in rajsamand
अब इस मामले में राजनगर थाना पुलिस की ओर से करीब 19 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा और आचार संहिता का उल्लंघन से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरी तरफ कुमावत समाज की नाराजगी अब गांवों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। कुछ गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रवेश के विरोध में बैनर लगाए जाने की बात सामने आई है। इससे राजसमंद की सियासत में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। Rajasmand News

एक तरफ आंदोलन के बाद 19 लोगों पर मुकदमा, दूसरी तरफ गांवों में भाजपा के विरोध में बैनर के घटनाक्रमों ने राजसमंद में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि यह विरोध आगे किस दिशा में जाता है और स्थानीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है। political turmoil intensifies in rajsamand
राजसमंद में सियासी हलचल तेज है… मुकदमे से लेकर गांवों में लगे विरोध के बैनरों तक, कुमावत समाज का यह पूरा मामला अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है।