कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच उदयपुर में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी
Udaipur Times News, Panchayatirajh Elections, Polling Day, उदयपुर 31 अक्टूबर 2026 | जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण का मतदान कड़े पुलिस सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समितियों में मतदान के साथ मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना कराई गई।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने सभी मतदान केंद्रों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया था। संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया। पुलिस मोबाइल टीमों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय रखते हुए लगातार गश्त और फ्लैग मार्च किया। Udaipur News
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
एएसपी मुकुल शर्मा, उमेश ओझा और रजत बिश्नोई सहित वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी लगातार फील्ड में तैनात रहे। आपात स्थिति से निपटने के लिए पंचायत समिति मुख्यालयों पर रिजर्व पुलिस बल भी तैयार रखा गया था। Panchayatiraj Elections Udaipur
दूरस्थ और डार्क जोन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेटिक वायरलेस सेट लगाए गए। वहीं, सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी गतिविधियों पर नजर रखी।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया।