न्यायालय परिसर में पोस्ट ऑफिस और ई-कोर्ट/ई-मित्र सेंटर का शुभारंभ
अधिवक्ताओं और आमजन को एक ही स्थान पर मिलेंगी पोस्ट ऑफिस, ई-कोर्ट और ई-मित्र की सुविधाएं।
Udaipur Times News, Court News Udaipur,उदयपुर 22 जून 2026- उदयपुर के न्यायालय परिसर में सोमवार को नवस्थापित उप डाकघर (पोस्ट ऑफिस) और ई-कोर्ट/ई-मित्र सेंटर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस से पहली डाक के रूप में उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने की मांग संबंधी ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भेजा गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. प्रवीण खण्डेलवाल और डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक अक्षय गाड़ेकर ने सुविधाओं का उद्घाटन किया। बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। Udaipur News
बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने बताया कि न्यायालय परिसर में पोस्ट ऑफिस की स्थापना अधिवक्ताओं और आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इससे स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक, पार्सल, बैंकिंग और अन्य डाक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया कि ई-कोर्ट और ई-मित्र सेंटर के माध्यम से न्यायालयीन दस्तावेजों से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं, प्रमाण पत्र, बिल भुगतान और विभिन्न सरकारी योजनाओं की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। Legal News
समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CourtNews #Judiciary #EMitra #ECourt #PostalServices #DigitalIndia
