‘राखी बाय स्पीड पोस्ट’ के लिए 23 अगस्त को खुले रहेंगे डाकघर

 | 
Indian Post

 

Udaipur Times, Udaipur News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशभर में बहनों द्वारा भाइयों को राखी समय पर भेजने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग द्वारा राखी बाय स्पीड पोस्ट के अंतर्गत विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि इस विशेष व्यवस्था के तहत उदयपुर मंडल के सभी डाकघरों में रविवार, 23 अगस्त को राखी मेल की बुकिंग के लिए विशेष काउंटर खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि आमजन रविवार को भी अपने राखी के लिफाफे/पार्सल स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुक करा सकेंगे।

उन्होंने नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी राखियां एवं अन्य शुभकामनाएं समय पर अपने प्रियजनों तक पहुंचाने के लिए सेवा का उपयोग करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News