डाक जीवन बीमा का मृत्यु दावा 10 दिनों में निस्तारित
दिवंगत कर्मचारी के परिवार को मिला 12.08 लाख रुपये का आर्थिक संबल
Udaipur Times News उदयपुर, 26 नवंबर 2026। भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना के तहत उदयपुर मंडल ने तत्परता का परिचय देते हुए मृत्यु बीमा दावा मात्र 10 दिनों में विस्तारित कर दिवंगत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया।
प्रवर अधीक्षक अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया कि उदयपुर में अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सुल्तान सिंह सोलंकी ने 22 जनवरी 2013 को 10 लाख रुपये का डाक जीवन बीमा करवाया था। Administrative News
वे नियमित रूप से प्रीमियम जमा कराते रहे तथा सितंबर 2026 तक कुल 6,47,800 रुपये प्रीमियम जमा करवाया। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर 2026 को उनके निधन के पश्चात उनकी पत्नी एवं नामिनी सरोज सोलंकी द्वारा बीमा दावा प्रस्तुत किया गया। Udaipur News
गाडेकर ने दावा प्राप्त होने के मात्र 10 दिनों के भीतर 12.8 लाख रुपये का अंतिम भुगतान चेक नामिनी को सौंपा।