भीलवाड़ा मे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

भीलवाड़ा की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
District-level meeting on mineral development and illegal mining action in Bhilwara

 

Udaipur Times News , Power Cut Bhilwara , भीलवाड़ा 13 अक्टूबर 2026 । अ.वि.वि.नि.नि.लि के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 11केवी सिंधु नगर और सालासर बालाजी फीडर तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने, भवानी नगर, सुंदरम् रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार, बड़ला चैराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा ,इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड, कनक पेट्रोल पम्प, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सवारिया रिसोर्ट, गोकुलम विलास, वैभव नगर,न्यू हाउसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, हुसैन कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, सालासर बालाजी, भोपालपुरा रोड के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र तथा 11केवी सुभाष नगर थाना फीडर श्री गेस्ट हाउस, वर्धमान कॉलोनी, घाटा रानी चक्की, सुभाष नगर थाना, प्रज्ञा भवन, कृष्णा हॉस्पिटल, बांगड़ हॉस्पिटल, आरसी व्यास सेक्टर नंबर 8, विद्युत नगर व संजय कॉलोनी के आसपास संबंधित क्षेत्र में प्रात 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

2. मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों में रहेगा अवकाश, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

 जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दौरान मतदाताओं को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI ACT) 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी की गई है। Bhilwara News 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संयुक्त शासन सचिव, वित्त (मार्गोपाय) विभाग, राजस्थान जयपुर की अधिसूचना क्रमांक प.16(1)वि.मा./2024 दिनांक 08/10/2026 के क्रम में यह अधिसूचना जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य हेतु मतदान दिनांक 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को तथा पंच एवं सरपंच पद हेतु मतदान दिनांक 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को पंचायत समिति कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, माण्डलगढ़, बिजौलिया, माण्डल, करेड़ा, सुवाणा एवं बनेड़ा में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य हेतु मतदान दिनांक 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को तथा पंच एवं सरपंच पद हेतु मतदान दिनांक 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को पंचायत समिति रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसीन्द, शम्भूगढ़ एवं हुरड़ा में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस की तिथि में परिवर्तन अथवा पुनर्मतदान की स्थिति में संशोधित मतदान दिवस / पुनर्मतदान दिवस को भी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News