भीलवाड़ा मे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

16 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी शारदा ग्रिड एवं शारदा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

 | 
Power Cut In udaipur

 

 Udaipur Times News, Power Cut Bhilwara 15 अक्टूबर 2026 

1. विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद,  भीलवाड़ा, 15 अक्टूबर 2026 । अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (ओएंडएम-द्वितीय) नीरज शर्मा के अनुसार 16 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी शारदा ग्रिड एवं शारदा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

प्रभावित क्षेत्रों में 33/11 केवी शारदा ग्रिड मारुति कॉलोनी,हरिओम लघु उद्योग, आश्रम रॉड, मलोला चौराहा, पट्टी स्टॉक, बजाड़,शारदा चौराहा, हाउस, विवेकानंद स्कूल, विवेकानंद नगर, आनंद स्कूल, मलोला रॉड, चपरासी कॉलोनी, शिवम एवरिग्रेन, पथवारी रोड़, बाबाधाम के पास, नाले के पास, सज्जन वाटिका आदि मालोला चौराहा, बालाजी का खेड़ा,गवारिया के माताजी, रुक्मणि एन्क्लेव के पीछे का एरिया ,हिन्दू इंटरनेशनल स्कूल, किंजल वाटर, लूडो हाउस, सामुदायिक केंद्र, आर्यवर्त कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, बाबूलाल जी का भट्टा, प्लास्टिक फेक्ट्री, पट्टी स्टॉक, देवनारायण डेयरी, फन सिटी पार्क, ओस्तवाल कॉलोनी,200 फिट रिंग रोड़ आदि तथा शारदा फीडर- शारदा कॉलोनी, विश्नोई खेड़ा, रुक्मणि कॉलोनी, विराट नगर, बालाजी कॉलोनी आदि शामिल है। 

2. पंचायत राज आम चुनाव 2026

चुनाव प्रशिक्षण में 4 रिटर्निंग अधिकारी, 55 मतदान अधिकारी एवं 18 सहायक मतदान अधिकारी रहे अनुपस्थित* *जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 77 कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित

 जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत निर्वाचन ड्यूटी के लिए नगर निगम सभागार में प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है।इस प्रशिक्षण में 4 रिटर्निंग अधिकारी, 55 मतदान अधिकारी व 18 सहायक मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अनुपस्थित रहने वाले 4 रिटर्निंग अधिकारियों, 55 मतदान अधिकारियों एवं 18 सहायक मतदान अधिकारियों सहित कुल 77 कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत एवं पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे सभी कार्मिक शुक्रवार, 16 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे नगर निगम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में गंभीरता बरतने तथा प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News