भीलवाड़ा मे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

भीलवाड़ा की खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Power Cut on 11-October: List of areas affected

 

 

Udaipur Times News ,  भीलवाड़ा,29 सितंबर 2026 

1.  विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

 अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि बुधवार को सम्बन्धित क्षेत्र 11केवी सिंधु नगर फीडर तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने, भवानी नगर, सुंदरम् रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार, बड़ला चैराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा, हुसैन कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड, भोपालपुरा रोड तथा 11केवी नेहरू रोड़ (पावर हाउस) वर्धमान कॉलोनी, आर के कॉलोनी, प्राइवेट बस स्टेण्ड, रोडवेज बस स्टेण्ड, लोकपीड़ा कॉम्पलेक्स, चामुण्डा माता मन्दिर, गुप्ता हॉस्पीटल, बागड़ लेब, लाईफ लाइन हॉस्पीटल, कृषि उपज मण्डी, वर्धमान कॉलोनी गली नं. 1 से 10 तक व लव गार्डन, कल्याणी हॉस्पीटल बायपास रोड, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी, एमपीएस स्कूल, छापरी चैराहा के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र में एवं इसी तरह संबंधित क्षेत्र 11 केवी पटेल नगर कमला विहार, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला क्रिस्टल, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, कमला पाम, कमला नैनो, सुखाड़िया स्टेडियम, समेलिया फाटक एवं आस पास का क्षेत्र में प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

2.  जिले में राशन डीलर बनने का सुनहरा मौका:जिले की शहरी और ग्रामीण रिक्त दुकानों के लिए आवेदन शुरू

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले में उचित मूल्य की रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश के तहत प्राधिकार पत्र जारी किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।

जिला रसद अधिकारी श्री विजेंद्र पाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत तहसील भीलवाड़ा में वितरण केन्द्र पुराना वार्ड नं.8 (स्थानीय निकाय/ग्राम पंचायत भीलवाड़ा) महिला आरक्षित, पुराना वार्ड नं. 16 (स्थानीय निकाय/ग्राम पंचायत भीलवाड़ा) अनारक्षित, पुराना वार्ड नं. 39 (स्थानीय निकाय/ग्राम पंचायत भीलवाड़ा) अनारक्षित तथा तहसील जहाजपुर में पुराना वार्ड नं. 1, 9, 10 (स्थानीय निकाय/ग्राम पंचायत जहाजपुर) महिला आरक्षित श्रेणी के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत तहसील करेड़ा में वितरण केन्द्र रेह (ग्राम पंचायत रेह) महिला आरक्षित और सेहणुन्दा (ग्राम पंचायत से सेहणुन्दा) महिला आरक्षित; तहसील कोटड़ी में सांखड़ा- II (ग्राम पंचायत सांखड़ा) अनारक्षित और मंशा- II (ग्राम पंचायत मंशा) अनारक्षित; तहसील शाहपुरा में भोजपुर (ग्राम पंचायत भोजपुर) अनारक्षित; तथा तहसील सहाड़ा में झूमपुरा (ग्राम पंचायत नानदशा खालसा) महिला आरक्षित, साकरिया (ग्राम पंचायत ढोसर) अनारक्षित, दियास (ग्राम पंचायत सतलियास) महिला आरक्षित, मालीखेड़ा (ग्राम पंचायत डेलाणा) अनारक्षित और कोशीथल- III (ग्राम पंचायत कोशीथल) अनारक्षित श्रेणी के लिए आवंटित हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News