Udaipur Times News, भीलवाड़ा, 24 अगस्त 2026
1.विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 25 अगस्त को प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक संबंधित क्षेत्र तिलक नगर सभी सेक्टर, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार, इम्पीरियल प्राइम, आदर्श नगर, भवानी नगर, अपना घर योजना, मदीना कॉलोनी, भूरा विहार, दादा बाड़ी, बकता बाबा रोड, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, कोली मोहल्ला, धान मंडी, पंचमुखी दरबार, तेजाजी चैक, बक्ता बाबा रोड, दादा बाड़ी, खटीक मोहल्ला, जूनावास, शीतला माता मंदिर, ईरास, ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड, रिंग रोड, सदर थाना, देव छाया के आस पास से संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी । Power Cut Bhilwara
2. जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिये निर्देश, सौहार्दपूर्ण रूप से त्योहार बनाने की अपील की
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा भी मौजूद रहे।
बैठक में बारावफात, कृष्ण जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी सहित विभिन्न पर्व एवं त्योहारों के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर ने कहा कि विगत वर्षों में जिस प्रकार सभी समुदायों ने आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए हैं, उसी परंपरा को आगे भी कायम रखते हुए पारंपरिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाएं। Bhilwara News
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में सभी संबंधित पक्ष आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक साज-सज्जा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने को कहा। Udaipur News
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी त्योहारों को कानून एवं शांति व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के सभी प्रमुख रूट एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
जुलूस, बैनर फ्लेक्स आदि के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन करवाया जाए तथा किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक नारे या गतिविधियां नहीं होने दी जाएं, ताकि जिले में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से त्योहारों से संबंधित सामने आ रही समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। Administrative News Bhilwara
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी प्रतिभा देवटिया, एडिशनल एसपी राजेश आर्य, नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव, नगर विकास न्यास ओएसडी पुनीत गेलरा सहित विभिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।