राजस्थान की पेंशन अदालत मे 13 पेंशनर्स को दिए PPO

 | 
Rajasthan Pension Adalat

 

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान के स्वास्थ्य भवन में आयोजित पेंशन अदालत में 13 पेंशनर्स को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान किए गए। Rajasthan Pension Adalat

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालयों में उपस्थित पेंशनर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। Rajasthan News

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान का पेंशन सिस्टम देश के बेहतरीन पेंशन सिस्टम में से एक है। राज्य सरकार पेंशनर्स के अधिकारों और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अब जिलों में भी पेंशन अदालतों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, पेंशन प्रक्रिया को और सरल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल PPO जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Rajasthan Pension Adalat

वी. श्रीनिवास ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जुलाई से अब तक विभाग में 486 पेंशन प्रकरण पेंडिंग थे, जिनमें से 356 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने शेष प्रकरणों का भी जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Rajasthan News

मुख्य सचिव ने कहा कि RGHS योजना के तहत जिन बड़े अस्पतालों में OPD का भार अधिक है, वहां पेंशनर्स की सुविधा के लिए पृथक OPD काउंटर बनाए जाएं। इससे पेंशनर्स को इलाज के लिए पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं में आसानी होगी और उन्हें अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Rajasthan Pension Adalat

उन्होंने पेंशनर्स के लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ लेने के लिए पेंशनर्स एसोसिएशन बनाने का सुझाव दिया। साथ ही, सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुभवों को साझा करने के लिए एक्सपीरियंस सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि वर्तमान में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी भी उनके अनुभवों से सीख सकें। Rajasthan News

पेंशन अदालत में शामिल पेंशनर्स ने राज्य सरकार द्वारा संचालित पारदर्शी एवं ऑनलाइन पेंशन पोर्टल की सराहना की। उन्होंने RGHS योजना के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पेंशन अदालत का नवाचार शुरू किया गया है। विभाग पेंशनर्स के मामलों में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ समयबद्ध कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई से अब तक पेंडिंग 486 पेंशन प्रकरणों में से 356 का निस्तारण किया जा चुका है। शेष प्रकरणों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। Rajasthan Pension Adalat

पेंशन अदालत में शासन सचिव कार्मिक अर्चना सिंह, शासन सचिव वित्त (व्यय) शिवांगी स्वर्णकार, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, पेंशन निदेशक महेन्द्र सिंह भूकर, निदेशक अराजपत्रित राकेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स उपस्थित रहे। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News