प्रताप गौरव केन्द्र को स्वाधीनता दिवस पर तिरंगों से सजाया जाएगा


प्रताप गौरव केन्द्र को स्वाधीनता दिवस पर तिरंगों से सजाया जाएगा

शुल्क में भी विशेष छुट रहेगी 

 
Pratap Gaurav Kendra

स्वाधीनता दिवस पर प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ को तिरंगों से सजाया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र में प्रवेश एवं शाम को होने वाले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्यगाथा’ के शुल्क में भी छुट रहेगी।

केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया की स्वाधीनता दिवस पर सुबह ध्वजारोहण किया जाएगा। परिसर को तिरंगों से सजाया जाएगा एवं तिरंगी रंगोली भी बनाई जाएगी। पर्यटकों को राष्ट्रध्वज के प्रतीक प्रदान किये जाएंगे। विशेष रूप से बच्चों को तिरंगे के बैच प्रदान किये जाएंगे।

स्वाधीनता दिवस पर केन्द्र का शुल्क 160 के बजाय 50 रूपए रहेगा। समय सुबह 9:30 बजे से सांयकाल 6 बजे तक रहेगा। इसी तरह वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्यगाथा’ का शुल्क भी 100 के बजाय 50 रूपए रहेगा। केन्द्र ने समाजों की बैठकों व सामूहिक रूप से भ्रमण पर आने वाली सामाजिक संस्थाओं के लिए भी विशेष छुट के प्रावधान का निर्णय किया है।

सक्सेना ने बताया क वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और मेवाड़ की शौर्यगाथा पर आधारित राजस्थान का अपने आप में पहला वाटर लेजर शो लोगों को पसंद आ रहा है। शो के प्रति आकर्षण को देखते हुए आगामी समय में इसके शो बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। अभी शाम 7:30 बजे शो होता है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal