दिवाली पर प्रताप गौरव केंद्र उदयपुर मे अवकाश, 10 नवंबर से पुनः खुलेगा

 | 
Pratap Gaurav Kendra

 

Udaipur Times, Udaipur News:  झीलों की नगरी उदयपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में दीपोत्सव का महापर्व श्रद्धा, गरिमा और उमंग के साथ मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र परिसर में विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत मेवाड़ शिरोमणि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा के समक्ष दीपमालाएं सजाई जाएंगी।

प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि दीपोत्सव के पावन उपलक्ष्य में रविवार, 8 नवम्बर को दोपहर डेढ़ बजे लक्ष्मी पूजन होगा, उसके बाद 2:00 बजे से केंद्र में अवकाश रहेगा। यह अवकाश अगले दिन यानी सोमवार, 9 नवम्बर को भी जारी रहेगा। इस दौरान पर्यटकों का प्रवेश स्थगित रहेगा।

दीपावली अवकाश के उपरांत, मंगलवार, 10 नवम्बर से प्रताप गौरव केंद्र को पुनः पर्यटकों व आम नागरिकों के दर्शनार्थ पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

विदित रहे कि शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शुमार प्रताप गौरव केंद्र में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन और शौर्यगाथा के दर्शन कराए जाते हैं। प्रबंधन ने त्योहार के दौरान शहर में आ रहे सभी पर्यटकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवकाश की इस समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए ही अपने भ्रमण की योजना बनाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News